जेईई मेन परीक्षा में आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हरिद्वार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
99.92 परसेंटाइल के साथ आयुष बर्दिया ने हासिल की 1271 ऑल इंडिया रैंक
जेईई मेन परीक्षा में आकाश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हरिद्वार के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन सेशन-2 में इंस्टीट्यट के आयुष बर्दिया ने 99.92 परसेंटाइल के साथ 1271 ऑल इंडिया रैंक हासिल की। इशिता गुप्ता ने 99.15 परसेंटाइल, इंद्रनील गांगुली ने 99.6 परसेंटाइल, भाव्या अग्रवाल ने 99.2 परसेंटाइल और अद्रिजा साहा ने 99.00 परसेंटाइल प्राप्त किए। कार्तिक गुप्ता 98.94, अनुभव नेगी 98.90, प्रांशु गुप्ता 98.65, नित्यांत गुप्ता 98.65, एकांश पटेल 98.48, अर्णव बंसल 98.46, आदित्य नौटियाल 98.45, एकाग्र जैन 98.32, आद्या अग्रवाल 98.31, नवनीत ध्यानी 98.24, देवांश नेगी 98.19, भव्या गुप्ता 98.12, शिवांशु यादव 98.05, कनिष्क गर्ग 98.01, आदित्य शर्मा 97.82, मैत्रेयी दीक्षित 97.81, गौरव सिंह 97.59, फ़ैज़ अहमद 97.15, ध्रुव कुमार 97.11, आकाश सिंह 97.06, अनिक कुमार चौधरी 96.66, सोहम वार्ष्णेय. 96.17, लक्ष्य सिंह चौहान 96.17, विपंची त्यागी 96.14, अंश कुमार 95.37, लकी सैनी 95.33, और जीतेन्द्र सिंह ने 95.04 परसेंटाइल प्राप्त किए।
इंस्टीट्यूट के अध्यापकों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इंस्टीट्यूट के एकेडमिक हेड अमित कुमार ने बताया कि छात्रों की शानदार सफलता उनकी मेहनत और आकाश के सशक्त शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। छात्र-छात्राओं की लगन, निरंतर प्रयास और सुधार की भावना ने इन शानदार परिणामों को संभव बनाया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फैकल्टी विकास एवं श्रीकांत शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *