ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर पहंुची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात
अखाड़े में प्रवेश से पूर्व रघुनाथ मंदिर में ही प्रवास करेंगे नागा सन्यासी
पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान ने किया जमात का स्वागत
14 जनवरी को भव्य पेशवाई के रूप में अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी जमात-श्रीमहंत नारायण गिरी
रघुनाथ मंदिर से ही होता है कुंभ मेले का शुभारंभ-सचिन कौशिक
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात मुरादाबाद से श्यामपुर कांगड़ी होते हुए मंगलवार देर शाम ढोल नगाडो, बैंड बाजों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंची। जमात के मंदिर पहुंचने पर धड़ा पंचायत फिराहेडियान के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने जमात में शामिल नागा सन्यासियों, जूना अखाड़े के महंत नारायण गिरी, महंत कपिल मुनि, महंत महेश पुरी, महंत कार्तिक गिरी, महंत शैलेंद्र गिरी, महंत विजय गिरी, महंत कंचन गिरि, महंत संत पुरी, महंत दर्शन गिरि, महंत भास्कर पुरी, महंत भारत गिरी तथा जमात के साथ आए मेला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों का पुष्प वर्षा, आतिशबाजी एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जूना अखाड़े की जमात पहुंचने के साथ ही कुंभ मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जमात 14 जनवरी को भव्य पेशवाई के रूप में नगर भ्रमण करते हुए अखाड़े मे ंप्रवेश करेगी। अखाड़े में प्रवेश से पूर्व सभी नागा सन्यासी रघुनाथ मंदिर में ही प्रवास करेंगे।
स्वागत के पश्चात धड़ा पंचायत फिराहेड़ियान कमेटी के तत्वाधान में रमता पंचों और संतों की टोली ने श्रीरघुनाथ मंदिर में भगवान श्रीराम पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पंडित योगेश्वर वशिष्ठ के आचार्यत्व में पं.बृजेश वशिष्ठ, प्रदीप पत्थर वाले, कन्हैया सिखौला, सौरभ सिखौला, हितेश शर्मा, अनंत वशिष्ठ, अर्चित वशिष्ठ, पार्थ कौशिक, श्रेय वशिष्ठ, अश्मित अधिकारी, अनुज सिखौला आदि 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया।
महंत नारायण गिरी बताया कि रमता पंचों की टोली के नगर प्रवेश के बाद हरिद्वार कुंभ मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पेशवाई के रूप में अखाड़े में प्रवेश करने से पूर्व जमात रघुनाथ मंदिर में ही ठहरेगी। 14 जनवरी को जमात के अखाड़े की मुख्य छावनी में प्रवेश करने पर कुंभ मेले की धार्मिक गतिविधियां संचालित की जाएगी।
पंचायती धड़ा फिराहेडियान के अध्यक्ष सचिन कौशिक एवं महामंत्री उमाशंकर वशिष्ठ ने कहा कि प्राचीन काल से ही सिद्धपीठ रघुनाथ मंदिर से ही कुंभ मेले का शुभारंभ होता है। जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात नगर प्रवेश के बाद सीघे रघुनाथ मंदिर पहंुचती है। पेशवाई के रूप में अखाड़े में प्रवेश करने से पूर्व सभी संत रघुनाथ मंदिर में ही प्रवास करते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में संतों के प्रवास के दौरान तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा साधु संतों की सेवा की जाती है। स्वागत करने वालों में धड़ा पंचायत फिराहेड़ियान के अध्यक्ष सचिन कौशिक, मंत्री उमाशंकर वशिष्ठ, मेला संयोजक महेश तुम्बडिया, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, उपाध्यक्ष सुधीश श्रोत्रिय, अरुण सेठ, उमेश कौशिक, विजय प्रधान, चिराग वशिष्ठ, निर्मल गोस्वामी, प्रदीप निगार,े अनिरुद्ध वशिष्ठ, नंदकिशोर गोस्वामी, संजय खजानके, मधुसूदन प्रधान, मनोज गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
2026-11-25












