उत्तराखंड में 25 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी लोजपा-मणि शंकर पांडे
स्थापना दिवस की तैयारियों के सिलसिले में हरिद्वार आए मणि शंकर पांडे ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन पर प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने हाईवे स्थित होटल में फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मणि शंकर पांडेय ने 28 नवम्बर को देहरादून में होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के मद्देनजर राज्य में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गरीबों को शिक्षा, आर्थिक सुविधा, स्वास्थ्य प्रदान करना ही पार्टी का मिशन है। 28 नवम्बर को स्थापना दिवस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। संगठन को सभी जनपदों में मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान सामाजिक न्याय जैसी प्रणाली चाहते थे। गैर बराबरी को समाप्त किया जाए, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। राज्य निवासियों को रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे अवसर आसानी से प्राप्त होने चाहिए। मणि शंकर पांडे ने कहा कि पार्टी 25 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन पार्टी का निर्णय है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवाओं के लोकप्रिय नेता हैं। आर्थिक सुविधा दूरगामी क्षेत्र के लोगों को मिलनी चाहिए। प्रदेश से पलायन रुकना चाहिए। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर एवं प्रदेश महासचिव अंकुर कर्णवाल ने कहा कि पार्टी से लगातार युवा जुड़ रहा है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर लगातार मांग की जा रही है। जन समस्याओं के निराकरण को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवम्बर को देहरादून में स्थापना दिवस में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे के आगमन से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार औद्योगिक क्षेत्र में मिलना चाहिए। पार्टी की विचारधाराओं एवं नीतियों का प्रचार लगातार किया जा रहा है।
2026-11-24












