नारी जागरण और व्यसन उन्मूलन के संकल्प से आगे बढ़ेगा युग निर्माण अभियान

जन्मशताब्दी समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए महिला मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के व्यक्तित्व को करुणा, ममता, सेवा और नारी जागरण का सशक्त प्रतीक बताया। कहा कि माताजी ने महिलाओं को केवल प्रेरित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार किया। वक्तृत्व, प्रज्ञा गीत गायन, डफली वादन, गायत्री महायज्ञ संचालन और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण देकर उन्होंने बहनों में आत्मविश्वास जगाया।
उन्होंने कहा कि व्यसन उन्मूलन, नारी जागरण और पर्यावरण संरक्षण सहित सप्त आंदोलनों को जन-जन तक पहुँचाना और उन्हें व्यवहार में उतारना ही माताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दहेज जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ भी माताजी ने प्रभावी जनचेतना पैदा की और दहेजमुक्त विवाह को बढ़ावा दिया। शांतिकंुज व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि, श्री वीरेन्द्र तिवारी, श्री गौरीशंकर


सैनी आदि ने भी अपने अपने विचार प्रकट किये।
इसके साथ ही देश भर से आए परिजनों के लिए विशेष समीक्षात्मक गोष्ठी हुई, जिसमें सभी ने विषय विशेषज्ञों ने संगठनात्मक एवं समाजोत्थान सहित व्यसन मुक्त व संस्कार युक्त भारत के नवनिर्माण सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। वहीं देवसंस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने वंदनीया माताजी के जीवनी पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *