श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में यूजीसी कानून पर चर्चा की मांग
यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में चिंता का माहौल-पंडित अधीर कौशिक
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में यूजीसी कानून पर चर्चा की मांग की है। परशुराम घाट पर आयोजित बैठक में श्री अखंड परशुराम अखाड़ें के कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्थानीय भाजपा नेता इस मुद्दे को केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखें और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अखाड़े के पदाधिकारियों की मुलाकात कराकर यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज की चिंताओं से अवगत कराएं। मांग पूरी नहीं होने पर अखाड़े ने विरोध दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में चिंता का माहौल है। कानून में किए गए प्रावधानों से सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक दलों और सरकार के स्तर पर गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आने वाले केंद्रीय नेताओं को यूजीसी कानून पर चर्चा करनी चाहिए। स्थानीय भाजपा नेताओं को अखाड़े के पदाधिकारियों की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कराकर समाज की चिंता को उनके सामने रखने का अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर से केंद्रीय नेतृत्व तक बात नहीं पहुंचाई गई और अखाड़े के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं कराई गई तो विरोध दर्ज कराया जाएगा। भाजपा नेताओं से इस मामले में जल्द पहल करने की मांग करते हुएउन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े किसी भी कानून का सीधा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ता है। इसलिए सरकार को सभी वर्गों की चिंताओं को सुनकर ही आगे बढ़ना चाहिए। बैठक में पदम प्रकाश, कुलदीप शर्मा, स्वामी कार्तिकेय गिरी, विशाल चौहान, रोहित गिरी, मनोज ठाकुर, पवन भगवा, करण पंडित, ऋषि शर्मा और आचार्य संजय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *