रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हरिद्वार आगमन, गुरुकुल हेलीपैड पर मनोज कुमार गौतम ने किया स्वागत
प्रेमनगर आश्रम में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हरिद्वार आगमन पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं ज्वालापुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे मनोज कुमार गौतम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुरुकुल हेलीपैड पर शाल एवं गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोज कुमार गौतम को “और सब ठीक-ठाक” कहकर संबोधन किया। मनोज कुमार गौतम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उत्साहित और खुश हैं।
मनोज कुमार गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने का काम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। उनके द्वारा यह भी संदेश दिया गया कि छोटे से छोटा कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ होता है। यह पल हमेशा मुझे प्रेरित करता रहेगा। भाजपा के लीडर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हैं। उनके व्यक्तित्व से ही उनके व्यवहार का सहज ही अंदाज़ लगाया जा सकता है कि पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *