परिवारों को खोखला कर रहा है नशा-ललित मिगलानी
हाईकोर्ट के अधिवकता ललित मिगलानी ने कहा कि नशा परिवारों का खोखला कर रहा है। नशे की चपेट में आकर कई परिवार तबाह हो चुके हैं। एडवोकेट ललित मिगलानी ने कहा कि नशा समाज के बीच एक अदृश्य शत्रु की तरह है। जिसके सामने हम अपने आपको विवश समझ रहे हैं। समाज को नासूर की तरह खोखला कर रहे नशे के खिलाफ काफी कानून में कई सख्त प्रावधान हैं। नशे के कई रूप हैं। पहले चरस, गांजा, अफीम का नशा प्रचलित था। लेकिन अब आधुनिक युग में दवाईयों के रूप में नशे का व्यापार किया जा रहा है, जो समाज के लिए अधिक घातक है। एडवोकेट ललित मिगलानी ने बताया कि नशे के लिए प्रयोग की जाने वाली प्रतिबंधित दवा बेचने पर दुकान का लाईसेंस रद्द हो सकता है। साथ ही बीस साल से लेकर उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। ललित मिगलानी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के संबंध में काई भी जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क कर,े ताकि नशीली दवाएं बेचने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई हो सके। जानकर भी अनजान बन रहने से इसका अगला शिकार आप और आपका परिवार हो सकते हैं। इसलिए और सावधान सतर्क रहें।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *