सपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.अंबेडकर को नमन
भारत रत्न बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जटवाड़ा पुल स्थित जिला कार्यालय पर डा.अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए शोषितों, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को कापी, कलम आदि भी वितरित की गयी। सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि भारतीय संविधान की रचनाकर डा.भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गो को समान अधिकार दिए। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाजवादी पार्टी शोषितों, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नु, समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि डा.अंबेडकर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उनके विचार और शिक्षाएं सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिद्वार जनपद में पीडीएफ पंचायत शुरू की जाएंगी। अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली, राव रिहान, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, कार्यालय प्रभारी रईस अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *