भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया डा.अंबडेकर का 135वां जन्म उत्सव
समाज को प्रेरणा देता है डा.अंबेडकर का जीवन दर्शन-अरविंद कुमार
डा.अंबेडकर ने शोषितों को दिया बराबरी का कानून-विशाल राठौर
भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्म उत्सव धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शास्त्री नगर ज्वालापुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीला जल विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने डा.अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति के अध्यक्ष विशाल राठौर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार ने कहा कि संविधान निर्माता महान कानूनविद डा.अंबडेकर जीवन दर्शन समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने भेदभाव के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया और समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। संविधान की रचना कर राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। सभी को उनके विचारों को आत्मसात कर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार ने कहा कि समावेशी एवं न्याय पूर्ण समाज के निर्माण में डा.भीमराव अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि संविधान का पालन करते हुए देश को मजबूती प्रदान करें। भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि संविधान निर्माता डा.अंबेडकर का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष विशाल राठौर ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर शोषितों को बराबरी का कानून दिया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभाई। समाज को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। डा.अंबेडकर के सामाजिक समरसता, सामानता एवं न्याय के आदर्श पर चलकर समाज के उत्थान में योगदान दें। इस दौरान कोटद्वार के उद्यान अधिकारी डा.प्रशांत राठौर, रवि प्रकाश, सतीश कुमार, रामकुमार राणा, प्रियंक कुमार, विशाल गर्ग, बाबूलाल सुमन, शिवदत्त, मास्टर जयपाल, धनीराम आदि ने भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति के यशपाल सिंह, सुनील कुमार, रफल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, विक्रांत सिंह, कमल उनियाल, नेपाल सिंह, महेश उनियाल, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *