अंबेडकर जयंती पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन
संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है डा.अंबेडकर का जीवन-मदन कौशिक
अंबेडकर जयंती के अवसर पर डा.भीमराव अंबेडकर कार्यक्रम समिति मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर विचार गोष्ठी का आयोजन कियागया। अंबेडकर चौक पर आयोजित गोष्ठी के दौरान समिति के पदाधिकारियों व अतिथीयों ने बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डा. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्यामल कुमार ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के उत्थान में योगदान करना चाहिए। समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, संयोजक सुनील कुमार, महामंत्री अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष गुलशन पालीवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार, ऑडिटर शिवपाल, प्रचार मंत्री सतीश कुमार, सदस्य मानसिंह, रविंद्र दास एवं पंकज कुमार मौजूद रहे।
2026-04-15












