हल्द्वानी में एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी द्वारा 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के विरोध में पुतला फूका गया। विश्व विद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर और महानगर उपाध्यक्ष नितिन रावत ने कहा की जो संगठन तथा कथित ज्ञान शील एकता की बात करता है वो अपने संगठन में असल में पुरुषों को महिलाओं का अपमान तथा दुष्कर्म करना ही सिखाता है। तनवी गुप्ता व पायल सैनी ने कहा की एबीवीपी से जुड़े लोगों द्वारा इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया जाना छात्र राजनीति और सामाजिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सत्ता का संरक्षण और संगठन की पहचान किसी को कानून से ऊपर नहीं बना सकती।ओम कश्यप तथा कनिका रतूड़ी ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा समाज की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी बेटी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एनएसयूआई हमेशा अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।की इस मौके पर पायल ठाकुर,प्रियंका,छवि,छवि त्यागी,नेहा पंत,पार्वती,आमरीन,फ़रीन,वर्णिका आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *