राजलोक विकास समिति की बैठक आयोजित
राजलोक विकास सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कालोनी के सभी परिवार शामिल हुए। बैठक में पूर्व से गठित समिति के प्रति सर्वसम्मति व्यक्त करते हुए कालोनी की एकता, आपसी सद्भाव एवं सुव्यवस्थित विकास बनाए रखने के संकल्प के साथ मंदिर समिति के पंजीकरण एवं धार्मिक गतिविधियों को निरंतर संचालित करने पर सहमति जतायी गयी। समिति के संरक्षक भरत चौधरी की अध्यक्षता तथा संदीप शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में कालोनीवासियों ने कुछ व्यक्तियों द्वारा अलग से समिति गठित करने के प्रयासों पर चिंता जताते हुए विरोध दर्ज कराया तथा तथ्यों की जांच एवं नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि कालोनी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक सहमति, पारदर्शिता एवं आपसी विचार-विमर्श के आधार पर ही लिए जाने चाहिए। बैठक में कालोनी स्थित मंदिर की व्यवस्थाओं, धार्मिक गतिविधियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए मंदिर के सुचारु संचालन के लिए मंदिर समिति का पंजीकरण कराने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में राजलोक कालोनी समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता, जितेंद्र मलिक, वरिष्ठ रणदीप राणा, योगेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, पंकज गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता, अनिल ठकराल, सिट्टू चौधरी, देवेश वर्मा, सहसचिव गौरव वालिया, अशोक प्रजापति, सहसचिव यज्ञ शर्मा, सुशील राजौरा, शरद गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *