दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। मोहल्ला पावधोई के विभिन्न क्षेत्रों में निकली गयी रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के प्रबंधक मौलाना आरिफ ने कहा कि घरों का कूड़ा निर्धारित स्थान पर कूड़ेदान में ही डालें और अपने आसपास के परिवेश को साफ स्वच्छ बनाए रखें। वातावरण स्वच्छ होगा तो बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलेगी। पॉलीथीन का उपयोग ना करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी व्यक्ति या संस्थान की नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। मास्टर साजिद हसन ने बताया कि सफाई के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। घरों के आसपास कूड़ा करकट जमा ना होने दें। गंदगी जमा से वातावरण प्रदूषित होता है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी को आगे आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *