विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित की गयी साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियां
त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी तरूण ज्योति मां-साध्वी शरण ज्योति
संत समाज की दिव्य विभूति थी साध्वी तरूण ज्योति मां-स्वामी ललितानंद गिरी
जय मां मिशन की जम्मू शाखा की अध्यक्ष ब्रह्मलीन साध्वी तरूण ज्योति मां की अस्थियां संत महापुरूषों व श्रद्धालु भक्तों के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान के साथ कनखल स्थित सती घाट पर गंगा में विसर्जित की गयी। साध्वी तरूण ज्योति मां पांच दिन पूर्व जम्मू में ब्रह्मलीन हो गयी थी। अस्थि विसर्जन से पूर्व जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां, साध्वी जीवन ज्योति मां, साध्वी शीतल ज्योति मां, साध्वी शरद ज्योति मां, साध्वी अरूण ज्योति मां, साध्वी परम ज्योति मां, साध्वी पूजा ज्योति मां, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी दिनेश दास, स्वामी विपनानंद, स्वामी हरिहरानंद ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर ब्रह्मलीन साध्वी तरूण ज्योमि मां को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वी शरण ज्योति मां एवं साध्वी जीवन ज्योति मां ने कहा कि ब्रह्मलीन साध्वी तरूण ज्योति मां त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति थी। ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज के पदचिन्हों पर चलते हुए जय मां मिशन को आगे बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी एवं स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन साध्वी तरूण ज्योति मां संत समाज की दिव्य विभूति थी। उन्होंने जिस प्रकार जय मां मिशन की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाया वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। स्वामी विपनानंद एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि धर्म संस्कृति और मानव सेवा में ब्रह्मलीन साध्वी तरूण ज्योति का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव सेवा का संकल्प लेना चाहिए। प्रेमकुमार पप्पू, साध्वी प्रकाश ज्योति मां, साध्वी रेशम ज्योति मां, साध्वी राधा ज्योति मां, साध्वी रेनू ज्योति मां, साध्वी सोनिका ज्योति मां, व्यापारी नेता मंजू कोचर, जगदीश चावला ने भी ब्रह्मलीन साध्वी तरूण ज्योति मां को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
2026-04-23











