सपा कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि
समाज के वंचित वर्ग के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह-महंत शुभम गिरी
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथी पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जटवाड़ा पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए सपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों और गरीबों के मसीहा थे। अपने कार्यकाल के दौरान किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत कार्य किए। भूमिहीनों को भू स्वामित्व दिया। समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में उनका योगदान सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। चंद्रशेखर यादव और सुमित तिवारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जननेता थे। समाज के वंचित वर्ग के मसीहा के रूप में उन्हें सदैव याद किया जाएगा। श्रद्धांजलि देने वालों आशीष यादव, दिलशाद अंसारी, विशाल यादव, आदेश उपाध्याय, दीक्षांत शर्मा, रवि कुमार, आस्तिक यादव, माधव, अंकित यादव, रोहित, मांगेराम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *