प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, श्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता विश्वविख्यात बॉक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कॉरपोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाड़ियों को अवसर मुहैया कराने की संभावना पर विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सचिव श्री रणवीर सिंह, खेल निदेशक श्रीमती दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री, श्री मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *