डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मनाया मातृ दिवस
डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं और उनकी माताएं, शिक्षक एवं अतिथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधन की और से अतिथियों का स्वागत किया गयां। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य, गीत एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि द विनिंग एज सोसायटी की वरिष्ठ समन्वयक तथा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही मंजू मेहता एवं हिंदू जागरण मंच की सह-संयोजिका तथा इनरव्हील क्लब की एडिटर पूजा वालिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों को सदैव अपनी माताओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रभारी अमिता ओहरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथियों, माताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी माताओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
2026-05-09












