ऊर्जा निगम चला रहा बकाएदारों के खिलाफ अभियान
ऊर्जा निगम द्वारा उप नगरी ज्वालापुर में बकाएदारों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी अर्चना कर रही हैं। क्षेत्रीय अवर अभियंता प्रगति राणा ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन पर बिल की करोड़ों की राशि बकाया है। बार-बार कहने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है। कनेक्शन काटने और रिकवरी के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, विगत कुछ दिनों में कई इलाकों में बकाया जमा नहीं करने वाले सैकड़ों लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली और कार्रवाई के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

6 Comments

  1. It’s useful to learn about how this article covers understanding what research can and cannot show without overcomplicating the subject.

  2. The section on this overview of maintaining healthy routines with age while keeping expectations realistic.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *