पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण
जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं पार्षद-नईम कुरैशी
वार्ड 40 पीठ बाजार ज्वालापुर की पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रयासों से दुर्गा चौक के समीप सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू हो गया है। पार्षद जहांआरा कुरैशी के प्रतिनिधि आरिफ कुरैशी ने शौचालय निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री हाजी नईम कुरैशी भी मौजूद रहे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पार्षद निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों द्वारा द्वारा लंबे समय से शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी। अत्याधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण होने से क्षेत्र के व्यापारियों व आम लोगों को सुविधा मिलेगी। बाहर से आने वाले यात्रीयों को भी लाभ मिलेगा। पार्षद जहांआरा कुरैशी ने मेयर किरण जैसल एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की समस्याओं का निदान करना और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। आसपास कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय निर्माण होने के बाद लोगों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही वातावरण भी स्वच्छ होगा। सुलभ शौचालय का निर्माण शुरू होने पर अयान कुरैशी ने पार्षद जहांआरा कुरैशी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *