अंकिता भंडारी मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, करीब 3 घंटे तक हुए सवाल-जवाब

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार देर शाम सीबीआई ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से पूछताछ की। हरिद्वार स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई इस पूछताछ के दौरान सीबीआई की टीम ने उनसे करीब तीन से चार घंटे तक सवाल-जवाब किए।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से शिवालिक गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी, जहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई।

पूछताछ के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने कहा कि वह जांच में सीबीआई का सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने उनसे जो भी सवाल पूछे, उनका उन्होंने सही-सही जवाब दिया।

वहीं, अभिनेत्री उर्मिला को लेकर पूछे गए सवाल पर सुरेश राठौड़ ने उन्हें जानने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है। इसी सिलसिले में जांच एजेंसी की टीम हरिद्वार पहुंची थी। फिलहाल, इस पूछताछ को लेकर सीबीआई की ओर से किसी आधिकारिक निष्कर्ष की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *