बड़ी रामलीला के रंगमंच पर किया नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का मंचन
बड़ी रामलीला के रंगमंच पर नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और जीवंत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने और राम भरत मिलाप के दृश्य में कलाकारों के प्रभावशाली अभियान, सशक्त संवाद अदायगी ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला मर्यादा, त्याग और भाईचारे का संदेश देती है। नौका लीला, दशरथ मरण और भरत मिलाप के प्रसंग हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, प्रेम और पारिवारिक मर्यादाओं का संदेश देते हैं। श्री रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन ने कहा कि रामलीला की प्रत्येक लीला अपने भीतर गहरा संदेश समेटे हुए है। रामलीला के आयोजन से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। रामलीला संपत्ति कमेटी ट्रस्ट के मंत्री विनय सिंघल ने कहा कि प्रभु श्रीराम के अनुज भरत ने राजसत्ता से अधिक महत्व भाई के प्रति प्रेम और सम्मान को दिया। यह प्रसंग सिखाता है कि रिश्तों की मजबूती पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और त्याग से कायम रहती है। प्रवक्ता डा.संदीप कपूर ने कहा कि श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंग हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, मर्यादा और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर कमेटी के महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ, दादा गुरु भगवत शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अंजना चड्ढा, कन्हैया खेवड़िया, ऋषभ मल्होत्रा, पवन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, विशाल गोस्वामी, विकास सेठ, महेश गौड़, सुरेंद्र अरोड़ा, अनिल सखूजा, गोपाल छिब्बर, वीरेंद्र गोस्वामी, मनोज बेदी, सुनील वधावन और दिग्दर्शक मनोज सहगल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *