गंगा की अविरलता और निर्मलता व पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर गंगोत्री से हरिद्वार पहुंची “अविरल गंगा यात्रा”।।
यात्रा को हरिद्वार पहुंचने पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव ने यात्रा में शामिल यात्रियों का श्री राधा कृष्ण धाम में यात्रियों का स्वागत किया। श्री राधा कृष्ण धाम से यात्रा हरकी पौड़ी के लिए प्रस्थान की। मायापुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने जगदीश स्वरूप आश्रम में आश्रम के महाराज जी द्वारा यात्रियों को पटका पहना कर उनका स्वागत किया, अविरल गंगा यात्रा सुखीनदी, भीमगोड़ा होते हुए, हरकीपोड़ी पहुंची, यात्रा में शामिल यात्रियों ने हरकीपोड़ी पर गंगा को स्वच्छ कैसे रखे, को लेकर गंगा घाट पर नुक्कड़ नाटक किया, ओर यात्रियों को गंगा को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की,
यात्रा में शामिल कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा गंगा को हम माता के रूप में पूजा करते है, हमें मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखना चाहिए, सरकार को गंगा में गिर रहे गंदे नालो कारखानों के विषैले पानी, होटलों रिसॉर्ट के अपशिष्ट को गंगा में मिलने से रोकना चाहिए।।

मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा हम सबको गंगा को स्वच्छ बनाने में योगदान देना होगा, पूजा की सामग्री, गंदे कपड़ों को गंगा में नहीं डाले।।
गंगा अविरल यात्रा में राजस्थान महाराष्ट्र दिल्ली हरियाणा झारखंड मध्य प्रदेश सहित विभिन्न अन्य राज्यों के यात्री शामिल रहे।।












