सपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.राममनोहर लोहिया को नमन
डा.लोहिया के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़े कार्यकर्ता-हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी
डा.राममनोहर लोहिया पुण्य तिथी पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान स्कूल के बच्चों को कापी, पेंसिल व सूक्ष्म आहार भी वितरित किया गया। डा.राममनोहर लोहिया को नमन करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल मतीन सिद्दकी ने कहा कि डा.लोहिया का पूरा जीवन गरीब, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते बढ़ रही आर्थिक असमानता के चलते समाज के बड़े हिस्से को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता डा.लोहिया के विचारों को आत्मसात कर समाज में व्याप्त तमाम असमानताओं और विसंगतियों को दूर करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ें।

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव व लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि समाजवाद का अर्थ ही गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए संघर्ष है। डा.राममनोहर लोहिया के विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी, जिलाध्यक्ष साजिद अली व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि डा.राममनोहर लोहिया के विचार हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। समाजवादी नीतियों को अपनाकर ही देश और समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी रहीस अहमद, राजेंद्र यादव, बाबा शिवानन्द, अभि यादव, उदालय यादव, मशकूर कुरैशी, लवदत्ता, श्रवण शंखधार, मास्टर नसीर, अरशद, इस्लाम, शकील अंसारी, रिहाल मलिक, उमर मतीन सिद्दकी, दिक्षान्त शर्मा, आदेश उपाध्याय, रवि यादव, सन्नी, अंकित सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *