संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग-आफताब अहमद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरियाणा के नूंह से विधायक आफताब अहमद ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। संविधान से मिला मत का अधिकार भी एसआईआर के माध्यम से छीनने का काम किया जा रहा है। आफताब अहमद ने कहा कि जनता के मताधिकार को बचाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में संघर्ष कर रही है। लगातार अभियान चलाकर वोट बचाने के संघर्ष को बूथ स्तर तक ले जनता के बीच ले जाया जा रहा है। जनता भी अभियान पूरा समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि वोट कटवाने के लिए नियमों के विपरीत फार्म-7 प्रयोग किए जाने के मामले बड़ी संख्या में सामने आने और विपक्ष द्वारा इसकी शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करना सरकार की जिम्मेदारी है। मत के अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है। मत के अधिकार से ही प्रजातंत्र मजबूत होता है। लेकिन भाजपा सरकार एसआईआर के बहाने भाजपा नागरिकों के मत के अधिकार को छीनना चाहती है। जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। आफताब अहमद ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए चलाया जा रहा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रैसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग मनोज सैनी, संजय सैनी, मनोज धनगर, पूर्व एमएलसी रामयश सिंह, तीर्थपाल रवि, अंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
2026-10-22













The points about this overview of what to check before ordering a supplement that is practical and straightforward.
Good read on common causes of nail discoloration that is practical and straightforward.