विद्युत विभाग ने नौ स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
ऊर्जा विभाग द्वारा चलाए जा रहे बिजली चोरी और राजस्व वसूली अभियान के तहत अधिशासी अभियंता रवि कुमार एवं उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में सलेमपुर में छापेमारी के दौरान 9 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गयी। उपखंड अधिकारी अर्चना ने बताया कि मुखबिर द्वारा गयी क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली चोरी की सूचना का संज्ञान लेते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया और मौके पर 9 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिनके खिलाफ विभाग द्वारा एआईआर दर्ज करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है और कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरान लगभग 19 लाख रुपए की मौके पर ही वसूली भी की गई। उनका कहना है कि अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *