गंगा पूजन के साथ हरिद्वार में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा, अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने का लिया संकल्प
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी। हरक सिंह रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को हरिद्वार में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई। हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद यात्रा कोतवाली के सामने स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद पार्क पहुंची। हरक सिंह रावत ने पार्क में जनसभा को संबोधित किया। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उन्हें भाजपा शीर्ष पदों पर बैठ रही है लेकिन भाजपा सरकार जनता के सवालों से बच नहीं सकती। कांग्रेस अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जनसमस्याओं को हर वार्ड में उठाया जाएगा।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया स्वागत
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पहले हरिद्वार विधानसभा में हर की पैड़ी से शहीद पार्क तक न्याय यात्रा निकाली। शाम को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में न्याय यात्रा पहुंची।




जगजीतपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, विधायक फुरकान अहमद और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत समेत कई कांग्रेसियों ने हरक सिंह रावत का फूलमाला और आतिशबाजी से स्वागत किया। मीडिया से वार्ता के दौरान हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस का एक-एक नेता अंकित भंडारी के परिजनों को न्याय दिला कर रहेगा। कांग्रेस विधायक अनुपम रावत ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के साथ न्याय करेगी और भाजपा सरकार की विदाई करेगी।
इस दौरान विधायक रवि बहादुर, विधायक फुरकान अहमद, पूर्व राज्यसभा सांसद ईसम सिंह, मुरली मनोहर, बालेश्वर सिंह, संतोष चौहान, तेलूराम प्रधान, वरुण बालियान, अनिल भास्कर, राकेश राजपूत, जसवंत चौहान, अशोक शर्मा, रामयश सिंह, प्रदीप चौधरी, आलोक शर्मा, राजीव भार्गव, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, रचना शर्मा, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, अकरम अंसारी, शुभम जागरिया, मोहित अरोड़ा, आशीष शर्मा, डॉ. समीर सिंह, आशीष गोस्वामी, रविश भटीजा, भूपेंद्र पटुवर, पराग मिश्रा, नितिन तेश्वर, उत्कर्ष वालिया, दिव्यांश अग्रवाल, आशीष प्रधान, योगेश त्यागी, कपिल पाराशर, विवेक मित्तल, हिमांशु शर्मा, ज्योति तोमर, सुनील प्रजापति, प्रतीक गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमन ठाकुर, अमन चौहान, शुभम अग्रवाल, जतिन हांडा, मनोज जाटव, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, आशीष पंवार, समर्थ अग्रवाल, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, अंकुर सैनी, सागर ठाकुर, अयान सैफी और अरविंद चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।












