राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक गोष्ठी आयोजित
राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में युवा कवियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं विभिन्न काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार रमेश रमन ने कहा कि कविता समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है तथा युवा पीढ़ी का साहित्य के प्रति बढ़ता रुझान अत्यंत सुखद संकेत है। उन्होंने सभी कवियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए साहित्यिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राकेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम निरंतर साहित्य और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। मासिक गोष्ठियों के माध्यम से नए और युवा कवियों को मंच प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिव्यांश दुष्यंत, प्रभात रंजन, गोष्ठी प्रमुख अपराजिता उन्मुक्त, अवनीत आजाद, कविता जैन, आशा साहनी, प्रेम शंकर, रविना राज, सुशील त्यागी, कर्मवीर सिंह, भूदत्त शर्मा, कुसुमाकर पंत सहित अनेक साहित्यकार एवं कवि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *