जन्म दिन पर गंगा घाट की सफाई कर कनुप्रिया ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जन्म दिन व अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर करें पर्यावरण के प्रति योगदान
-डा.अतुल मगन
अर्थ डे के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजसेवी डा.अतुल मगन की पुत्र वधु कनुप्रिया ने परिजनों के साथ बैरागी कैंप में काली गंगा घाट की सफाई कर जन्म दिन अपना मनाया। सफाई अभियान में स्वामी विरक्त देव गुरूकुल महाविद्यालय के प्राचार्य डा.हेमंत तिवारी एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। कनुप्रिया ने कहा कि पर्यावरण लगातार अंसतुलित हो रहा है। पर्यावरण के असंतुलित होने से ऋतु चक्र भी प्रभावित हो रहा है। जिससे अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होेंने कहा कि आज विश्व अर्थ डे है और उनका जन्म दिन भी है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने परिवार सहित सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। डा.अतुल मगन ने कहा कि सभी को अपना और अपने बच्चों का जन्म दिवस, विवाह की वर्षगांठ व अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर इस प्रकार के अभियान चलाने चाहिए। इससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। स्वामी विरक्त देव महाराज ने कहा कि कनुप्रिया का यह अभिनव प्रयास है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जन्म दिवस के अवसर पर फिजुलखर्ची के बजाए गंगा घाटों की सफाई, गौ सेवा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो की मदद करनी चाहिए। चिरायु मगन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर है। वृक्षारोपण करें, गंगा घाटों और अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से जन्म दिवस मनाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। इस दौरान समन्वय, तेजस, समृद्धि, अतुल मगन, अजय मगन, स्वामी विरक्त देव, डा.हेमंत तिवारी मनोज बजाज, अनु बजाज, पूजा मगन, गीता मगन, शालिनी मगन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *