हरिद्वार में स्थापित होगी हिंगलाज माता की मूर्ति
श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति करेगी मूर्ति स्थापना
हरिद्वार, 30 मई। श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति द्वारा हिल बाईपास रोड़ खड़खड़ी स्थित हिंगलाज भवन में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में श्री हिंगलाज माता, मां गंगा, राधा-कृष्ण, गौरी शंकर एवं श्री हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री अखिल भारतीय मारवाड़ी खत्री समाज सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीशचंद्र भूत ने जानकारी दी कि मूर्ति स्थापना का मुख्य कार्यक्रम शनिवार को विधि विधान पूर्वक सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा आईजी अनंत कुमार टकवाले एवं राजस्थान के पोखरण क्षेत्र के विधायक और संत श्री प्रताप पुरी महाराज भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक धार्मिक महोत्सव में देश भर से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। प्रबंधक देव भूषण पांडेय ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार माता हिंगलाज की प्रतिमा स्थापना भक्तों के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है। जो उनकी आस्था को और भी दृढ़ करेगा। समिति के संयोजक रामस्वरूप भूत ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। समिति के सचिव पीतांबर दास, कोषाध्यक्ष लेखराज भूत, चंद्रप्रकाश भूत, सेवाराम, पूनम चंद, सुखदेव भूत, अनिल किरी और प्रबंधक देव भूषण पांडेय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के माध्यम से धार्मिक समरसता और समाज सेवा का संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित हो रहा है। हिंगलाज भवन न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख स्थल रहेगा।

1 Comment

  1. deegarciaradio.com trở thành địa điểm giải trí trực tuyến hàng đầu của rất nhiều hội viên trong giới cá cược online bởi mang lại thế giới săn thưởng sự mới mẻ, đặc sắc. slot365 com Anh em khi tham gia sẽ được trải nghiệm từng cung bậc cảm xúc khác nhau. TONY05-28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *