लकसर में सिडकुल की स्थापना किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
हरिद्वार, 29 मई। लकसर में सिडकुल की स्थापना होने पर वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। प्रैस को जारी बयान में सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राज्य गठन के बाद भी लक्सर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था। युवाओं को रोजगार के लिए दूर जाना पड़ता था। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सिडकुल रोशनाबाद की तर्ज पर लक्सर में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। सिडकुल का लाभ लकसर के अलावा खानपुर, प्रह्लादपुर को भी मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस का विस्तार भी लक्सर रोड से प्रस्तावित है। हरिद्वार-खानपुर-पुरकाजी फोर लेन का कार्य शीघ्र शुूरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि लकसर के रेल नेटवर्क से जुड़े होने का लाभ सिडकुल में स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाईयों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *