गायत्री विहार कालोनीवासियों ने की टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग
ग्राम सराय स्थित गायत्री विहार कालोनी के निवासियों ने टूटी सड़कें तत्काल ठीक कराने की मांग की है। कालोनीवासियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जल जीवन मिशन के तहत पानी की लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। मरम्मत नहीं होने से सड़कों के गड्ढों में तब्दील हो जाने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को हो रही है। रोजाना लोग टूटी सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के दिनों में गढ्ढों में पानी भर जान से स्थिति और भी भयावह हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। कांग्रेस नेता अतहर अंसारी ने कहा कि टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाए। यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधाएं देना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है, न कि उन्हें समस्याओं के बीच जीने के लिए मजबूर करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *