दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद
हरिद्वार आए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा ने धर्मपत्नी व अन्य परिजनों के साथ श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना कर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा को मां की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया और 2029 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले चुनावों में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता के मार्गदर्शन से ही राजसत्ता को मानव कल्याण और विकास की प्रेरणा मिलती है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा सनातन संस्कृति और संतों का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। दक्षिण अफ्रीका के विकास और जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में उनका योगदान रहा है। मां दक्षिण काली की कृपा और आशीर्वाद से आगामी चुनाव में उन्हें शानदार जीत मिलेगी और देश का नेतृत्व करते हुए जनकल्याण में मुख्य भूमिका निभाएंगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने भी जैकब जूमा का स्वागत किया। इस अवसर पर अजय गुप्ता, आचार्य पवनदत्त मिश्र, अनिल गोयल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *