पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
अधिक मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब उमड़ आया। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सवेरे ब्रह्म मुर्हत में शुरू हुआ स्नान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के उपरांत सूर्य को अर्ध्य दिया और दान पुण्य कर परिवार के लिए मंगल कामना की। स्नान को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के कड़े इंतजाम किए थे। एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी समेत तमाम पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ यातयात प्रबंधों को सुचारू बनाने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *