अलख अखाड़े ने 11 नए महामंडलेश्वरों का किया पट्टाभिषेक,सामाजिक और सनातनी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए 51 महामंडलेश्वरों की होगी ताजपोशी, हर्षिता गिरी
धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ 2027 से पहले धर्मनगरी में साधु संतों की गतिविधियों में तेजी दिखाई दे रही है, इसी क्रम में अलख अखाड़े ने 11 महामण्डलेश्वरों की नियुक्ति की है, अलख अखाड़ा न केवल सनातन परंपरा का ध्वजवाहक है अपितु बेजुबान जानवरों के लिए भी कार्य करता है।


महामंडलेश्वरों के ताजपोशी के बाद अखाड़े की महामंडलेश्वर हर्षिता गिरी ने बताया कि सामाजिक और सनातनी परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अखाड़े ने 51 महामंडलेश्वरों की ताजपोशी का निर्णय लिया है जिसमें 11 नए महामंडलेश्वर बनाए गए हैं और बहुत जल्द ही बाकी के महामण्डलेश्वरों की भी ताजपोशी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म ही नहीं अभी तो बेजुबान जानवरों के लिए भी कार्य करने का उन्होंने बीड़ा उठाया है।












