भाजपा सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित
भाजपा के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की परिचय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का परिचय कराया। वार्ड 6 के भाजपा पार्षद सुमित चौधरी ने भी परिचय बैठक में विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत संगठन के एप डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं महामंत्री रेनू शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्रमाण पत्र कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करना चाहिए और प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल संगठन के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रीति गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के हितों की रक्षा और उन्हें सम्मान देने वाला एकमात्र राजनीतिक दल है। महिलाएं पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं। डिजिटल लर्निंग प्रमाण पत्र प्राप्त कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। इस दौरान चित्रा शर्मा, प्रीति गौड़, मोनिका धीमान आदि ने भी विचार रखे। सुनीता शर्मा, नीतू, उमा गिरी, शालिनी, सरोज गुप्ता, संगीता गुप्ता, मोनी, गीता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, अल्पना आदि मौजूद रही।
2026-07-08












