अचीवर्स स्पोर्टस एकेडमी ने जीता इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट
पैनल्टी शूट आउट में बीएफएफसी एकेडमी को 5-4 से हराया
हरिद्वार, 7 दिसम्बर। अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के स्पोर्टस ग्राउंड पर आयोजित इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मे अचीवर्स स्पोर्टस एकेडमी ने बीएफएफसी एकेडमी को पैनल्टी शूट आउट में 5-4 के अंतर हराकर जीत दर्ज की है।
अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के स्पोर्टस ग्राउंड पर 4 दिसम्बर से आयोजित इंटर एकेडमी फुटबॉल टूर्नामेंट में वेजिटेरियन क्लब, रोशनाबाद ए, ग्लोसी एफसी, अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, बीएचईएल एफसी, बीएफएफसी एकेडमी और रोशनाबाद एकेडमी बी की टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डायरेक्टर नितिन अहलूवालिया ने किया था।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच अचीवर्स स्पोर्टस एकेडमी एवं बीएफएफसी एकेडमी के बीच खेला गया।

देर रात तक चले रोमांचक फाइनल मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय के बाद भी दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पायी। इसके बाद रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट घोषित किया। पैनल्टी शूट आउट में अचीवर्स एकेडमी ने 5-4 के अंतर से जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की।

मुख्य अतिथी भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के प्रिंसीपल एस.सरकार ने विनर टीम और रनर अप टीम को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि लव शर्मा ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को ही बेहतर नहीं बनाते हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी मदद करते है। सरकार भी प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो सकें। प्रधानाचार्य एस.सरकार ने सभी .िखिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से

आत्मविश्वास और आत्म सम्मान बढ़ता है। नए लोगों से मिलने और मित्रता का अवसर भी मिलता है। जिससे सामाजिक जीवन समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं। इस दौरान अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी के मैनेजर लोकेश सैनी, मोहित कीर्थल, कोच कुणाल कार्की, पंकज बागड़ी आदि मौजूद रहे।













Tôi thích các mini game ở đây hb88 club TONY06-16
Điều khiến mình quay lại movieblast apk nhiều lần là hệ thống hoạt động ổn định và ít gặp lỗi. TONY10-30