भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक सरिता त्रिपाठी का स्वागत किया
हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी
भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इसलिए निरंतर प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार वापसी कर रही है। चौधरी ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल देश भक्त व्यापारियों का संगठन है और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सरकार के साथ खड़ा है। नवनियुक्त प्रदेश सह संयोजक स्वयं सहायता समूह सरिता त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी प्रदान की है। उसका पूरी निष्ठ से पालन करेंगी। देश हित में भाजपा का सरकार में रहना अति आवश्यक है। देश को उन्नति व विकास के मार्ग पर चलने के लिए भाजपा की सरकार की पुनः वापसी जरूरी है। किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा व्यापारी, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। पार्टी की सबका साथ सबका विकास नीति को आगे बढ़ायेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला सदस्य नरेन्द्र चौहान ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करेगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी, विजय धीमान, संजीव कुमार, राजकिरन, संतोष यादव, रिम्पी गर्ग, बसंत कुमार, अविनाश ठाकुर, श्याम धीमान, प्रवीण सक्सेना, अरविंद कुमार, रवीश कुमार, अरविन्द चौहान, नरेंद्र चौहान, दीपक राणा, ललित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *