ओबीसी समाज की बैठक आयोजित
अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। समाज में राजनीतिक जनचेतना उत्पन्न करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज को जनसंख्या के आधार पर विधानसभा में प्रतिनिधित्व के लिए जनपद में अपनी राजनीतिक पहचान का परिचय देना होगा और आवाज को बुलंद करनी होगी। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए प्रयास तेज करने होंगे। धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठित होकर अपनी एकता का परिचय दें और समाज की विभिन्न समस्याओं का मिलजुल हल करें। जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक ने कहा कि संगठित होकर ही राजनीति और सामाजिक पहचान प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भी आगे लाया जाए। पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह पाल ने कहा कि देश निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले ओबीसी समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं चौक चौराहों पर स्थापित की जानी चाहिए, ताकि युवा वर्ग अपने महापुरूषों से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी चाहिए। जिससे समाज प्रगति और उन्नति कर सकेगा। मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। बैठक में पूर्व बैठक की समीक्षा कर प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में चौधरी नरेश बालियान, विनोद मलिक, धर्मपाल सिंह ठेकेदार, ओमपाल सिंह पाल, राजाराम प्रजापति, रणधीर सिंह, अरविंद कुमार सैनी, भारत भूषण, प्रमोद कुमार, पार्षद अनुज सिंह, रविंद्र कुमार, पीयूष चौधरी, योगेंद्र सिंह, जेपी चाहर, मनोज मलिक, वीरपाल सिंह, महेंद्र सिंह वर्मा, सतीश मलिक, मोनू, प्रशांत, मनोज, भूपेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, रवि कश्यप, प्रेम प्रकाश सतलेवाल, सचिन वर्मा, पप्पू, धनेश कुमार, संदीप सैनी, प्रेमचंद सैनी, विजय सिंह पाल, धर्मवीर सिंह, महेश चंद वर्मा, नरेश कुमार, सत्यवीर मलिक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *