शहर व्यापार मध्य व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सौंपा मेयर को ज्ञापन
बरसात से दो माह पूर्व करायी जाए नालों की तली झाड़ सफाई -मृदुल कौशिक
हरिद्वार, 22 अप्रैल। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने मेयर किरण जैसल को ज्ञापन सौंपकर बरसात से दो महीने पूर्व क्षेत्र के सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराने की मांग की है। अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि मध्य हरिद्वार जलभराव से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला क्षेत्र है। इसलिए क्षेत्र के सभी नालों की सफाई बरसात से दो माह पूर्व हो जानी चाहिए। लेकिन हर वर्ष बरसात सिर पर आने पर ही सफाई होती है। जिस कारण नालों की सफाई ठीक प्रकार से नहीं हो पाती और व्यापारियों व आम नागरिकों को जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। बरसात से 2 महीने पूर्व सफाई होने से जल भराव की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। संरक्षक सुनील गुलाटी, कोषाध्यक्ष आकाश चौहान ने कहा कि मध्य हरिद्वार के बाजारों में छोटी हाईमास्ट लाइट लगायी जाएं। जिससे बाजारों में अंधेरा दूर हो सके और क्षेत्र में आने वाले ग्राहकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उपाध्यक्ष संजय पवार व राजेश कश्यप ने कहा कि पूर्व में करायी गयी नालों की सफाई के दौरान नालों के स्लैब कई स्थानों पर टूटे पड़े हैं। टूटे स्लैब का जल्द ठीक कराया जाए। बरसात के दिनों में टूटे स्लैब के कारण नाले में गिरकर दुर्घटनाएं भी होती हैं। मेयर किरण जैसल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालों का टेंडर कराकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। जिन स्थानों और मुख्य बाजारों में हाईमास्ट लाइट नहीं है। वहां नहीं हाईमास्ट लाईट जल्द लगाई जाएंगी और जो लाईटें खराब हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाएगा। ज्ञापन देने गए व्यापारियो ने कहा कि मध्य हरिद्वार के सभी नालो को तली झाड़ सफाई होनी चाहिए। अन्यथा नाला सफाई का कोई लाभ स्थानीय नागरिकों व व्यपारियो को नही मिल पाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुनील गुलाटी, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री सतीश भाटिया, उपाध्यक्ष जगजीवन राम, हैदर नकवी, कार्तिक शर्मा, विवेक शर्मा, हिमांशु सैनी, नवीन जुनेजा, अंकुर अग्रवाल, हर्षित त्रिपाठी, आदि व्यापारी शामिल रहे।

1 Comment

  1. Điều tôi thích nhất ở 188v. là thao tác đăng ký và đăng nhập rất đơn giản, phù hợp với mọi người. TONY08-10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *