यात्रीयों से भरी टूरिस्ट बस में लगी आग
बामुश्किल बची यात्रीयों की जान
देहरादून से दिल्ली जा रही निजी कंपनी की यात्रीयों से भरी टूरिस्ट बस में आग लग गयी। बस मे आग लगती देख यात्रीयों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार रात हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र की है। निजी कंपनी की एसी बस देहरादून से जयपुर जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे। जिनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल थी। बस में अचानक आग लगने से यात्रीयों में अफरातफरी मच गयी। चालक परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोककर यात्रीयों को नीचे उतारा। जिससे सभी की जान बच गयी और बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। हालांकि तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी और उसमें रखा यात्रियों का सामान भी जल कर राख हो चुका था। बस में आग लगने का कारण इंजन गर्म होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *