बुजुर्ग ने लगाए पुत्र व पुत्रवधू पर घर से निकालने का आरोप
पुलिस और प्रशासन से लगायी मकान और दुकान पर कब्जा दिलाने की गुहार
बुजुर्ग ने पुत्र व पुत्रवधू पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजुर्ग कहा कि न्यायालय से राहत के बावजूद पुलिस प्रशासन उन्हें उनके मकान में आज तक कब्जा नहीं दिला पाया है। चौपड़ा भवन रानी गली भूपतवाला निवासी 70 वर्षीय राजबीर पुरी पुत्र भगवानपुरी ने बताया कि उनके पुत्र और पुत्रवधू ने उनसे दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें उनके मकान से निकाल दिया है। जिसके बाद से वह इधर उधर भटक रहे हैं। राजबीर पुरी ने बताया कि उनके मकान में ही उनकी दुकान भी है। जिसका संचालन वह स्वयं करते थे। बीमार होने पर षड़यंत के तहत उन्हें मकान और दुकान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया। जिसमें 23 सितम्बर 2025 को उनके हक में फैसला आने के बावजूद उन्हें मकान और दुकान पर कब्जा नहीं दिलाया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का अनुपालन करते हुए पुलिस और प्रशासन उन्हें मकान और दुकान पर कब्जा दिलाए।
2026-06-11













Hello there, You’ve done a fantastic job. I will definitely digg it and personally recommend to
my friends. I am confident they will be benefited from this web
site.
Somebody necessarily assist to make severely posts I would state.
That is the very first time I frequented your website page and thus far?
I amazed with the research you made to make this
particular publish incredible. Great process!