चिकित्सा कर्मियों को दिया रेबीज नियंत्रण और वयोवृद्ध देखभाल पर विशेष प्रशिक्षण
हरिद्वार, 29 सितम्बर। चिकित्सा कर्मियों को रेबीज और वयोवृद्ध देखभाल के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी और तकनीक की जानकारी देने के लिए चैनराय जिला महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम और वयोवृद्ध व उपशामक देखभाल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सा कर्मियों को रेबीज के कारणों, बचाव के उपायों और उपचार प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए डा.निशांत अन्जुम ने बताया कि रेबीज के मामलों में त्वरित और सटीक कार्रवाई की आवश्यकता होती है।
डा.पूनम सक्सेना ने वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के इलाज में विशेष दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है और उपशामक चिकित्सा के माध्यम से उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।
प्रमुख अधीक्षक डा.आरवी सिंह ने विशेषज्ञों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से इस ज्ञान को अपनी दैनिक चिकित्सा पद्धति में लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक्ट नाउ, यू, मी, क्यूनिटी की भावना को साकार करने के लिए मिलकर काम करना होगा।

4 Comments

  1. Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

  2. IM và TF Gaming chắc chắn sẽ không làm bạn thất vọng khi cung cấp hơn 35+ tựa game cá cược Thể thao điện tử cực kỳ hấp dẫn. 188V Bạn có thể xem nhanh tỷ lệ cược sớm – trước trận đấu để bắt ngay kèo thơm cho riêng mình: Kèo chấp bản đồ, kèo tổng số Round, kèo Chẵn/Lẻ,… TONY04-08

  3. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *