नगर निगम ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
हरिद्वार, 30 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम ने आईटीसी के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में प्रतिभागियों ने शहरवासियों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को गीले व सूखे रूप में अलग करने और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।
रैली के साथ निगम ने विशेष सफाई अभियान भी चलाया। इस दौरान निगम कर्मियों ने विभिन्न इलाकों से करीब 500 किलोग्राम अपशिष्ट एकत्र किया, जिसे वैज्ञानिक निस्तारण के लिए सराय स्थित नगर निगम के अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र में भेजा गया।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कचरे को अलग-अलग करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.गंभीर तालियांन, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अतिक्रमण सहायक आदित्य तपेश्वर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और आईटीसी सुनहरा कल की टीम मौजूद रही।

6 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  3. Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *