अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
विश्वास के साथ अखिलेश यादव की तरफ देख रही जनता-आशीष यादव
हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 52वें जन्म दिवस पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीयादव शिरोमणी श्रीकृष्ण घाट के समीप कांवड़ पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण किया और मां गंगा से अखिलेश यादव की दीर्घायू की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांवड़ पटरी मार्ग की सफाई भी की। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि पीडीए के नायक एवं लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अखिलेश यादव की तरफ उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश की जनता विश्वास के साथ देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी उत्तराखंड में भी बड़ी भूमिका निभाएगी। आशीष यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गो के विकास में समान रूप से अपना अपना योगदान करती है। जात पात व धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों से लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का राजनीतिक जीवन उपलब्धियों से भरा है। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका बड़ा योगदान है। सपा कार्यकर्ता जनता के हितों में अपना योगदान कर रहे हैं। इस अवसर पर बालेश्वर यादव, राजाराम यादव, हरिराम, महेंद्र यादव, सुमित तिवारी, गुलाब यादव, आदेश उपाध्याय, हन्नी शर्मा, दीक्षांत शर्मा, शिब्बु कश्यप, विजय यादव, सोनू सिंह, रविंद्र कुमार, प्रमोद यादव, हर्षित यादव, विकास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 Comments

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. 188v com luôn đồng hành cùng quý khách qua các chương trình hoàn trả tiền cược không giới hạn hàng tuần. Đây là chính sách tri ân thiết thực nhằm giúp quý hội viên duy trì nguồn vốn và gia tăng cơ hội chiến thắng lâu dài. TONY04-17

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *