सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हुई नाबालिगा की मौत के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। महंत शुभम गिरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के साथ संवेदनशील घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हरिद्वार में हुई नाबालिगा की मौत के मामले में जिस प्रकार पुलिस की लापरवाही की बात सामने आयी है। वह चिंताजनक है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि मित्र पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है। पुलिस को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। घटना के जो भी दोषी हैं। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। मृतक नाबालिगा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठायी जाएगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *