श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ियों को जूस व फलाहार वितरित किया
शिवभक्तों की सेवा करना सभी का कर्तव्य-अशोक अग्रवाल
श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिवभक्त कांवड़ियों को जूस व फलाहार वितरित किया। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेला आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। दूर-दूर से आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना सभी का कर्तव्य है। मौसमी फलों और जूस के सेवन से शिवभक्तों को ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रतिवर्ष कांवड़ियों की सेवा में योगदान किया जाता है। कांवड़ यात्रा के समापन तक शिवभक्तों की सेवा का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। रविंद्र गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के तहत शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। पिंकी अग्रवाल व सीमा अग्रवाल ने शिवभक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी और कहा कि शिवभक्त कांवडियों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। संजय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, माध्विक मित्तल, रविंद्र गुप्ता, पराग गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीरज गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, कमल बंस, संदीप गुप्ता, पिंकी अग्रवाल, प्राची गुप्ता, संध्या गुप्ता, अंजना गुप्ता, दीपा अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल आदि ने जूस व फल वितरण में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *