श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया संगठन का विस्तार
पवन भारती राष्ट्रीय सलाहकार और रेनू शर्मा बनी श्री अखंड परशुराम अखाड़े की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष
हरिद्वार, 14 जून। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने संगठन का विस्तार करते हुए रेनू शर्मा को अखाड़े की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष तथा पवन भारती को संगठन का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। लकसर में आयोजित अखाड़े के कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म का संरक्षण संवर्द्धन अखाड़े का प्रमुख उद्देश्य है। दोनों नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों और नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति और परंपरांओं के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार पवन भारती और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर पंडित अधीर कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, हरिद्वार जिला अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, मनोज ठाकुर, दीपक शर्मा, जगमोहन शर्मा, विशाल चौधरी, सतीश शर्मा, मोहित शर्मा, गीता देवी, प्रियांशी, रितु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
2025-06-14













Chơi cùng bạn bè rất vui slot365 link TONY06-29