शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि
अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए किया सेवा कार्यक्रम का आयोजन
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वाेच्च बलिदान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम राष्ट्रहित के साथ समाज के जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों की सेवा को भी अपने जीवन का संकल्प बनाएं। संस्था के अन्य पदाधिकारियों ओर सदस्यों ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा और संवेदना के माध्यम से किसी जरूरतमंद के जीवन में प्रसन्नता लाना मानवता की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है। फाउंडेशन भविष्य में भी मानव सेवा, स्वास्थ्य, योग, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष शिप्रा गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेश चन्द्र पांडेय व जितेंद्र परमार, सचिव पूनम पांडेय, सह सचिव अनुज कुमार व शुभ गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष श्याम सिंह सहित वरिष्ठ सदस्य दीपक भारद्वाज, मुकेश गोयल, मनोज सैनी, हिमांशु अरोड़ा, नीतू, मनीषा वर्मा, सौरवेंद्र तोमर, संजय विश्वकर्मा, संदीप खन्ना एवं शिवानी गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *