भव्य भजन संध्या की तैयारियां तेज, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को दिया निमंत्रण
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान वाल्मीकि जी की पावन भजन संध्या को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सादर निमंत्रण दिया।
भजन संध्या का आयोजन शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को सायं 4 बजे हर की पैड़ी, हरिद्वार में किया जाएगा। आयोजन भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों, विचारों एवं संदेश को समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर बेनीवाल, प्रदेश महामंत्री श्री दीपक चांवरिया, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र पारचा, प्रदेश सूचना एवं मीडिया प्रभारी श्री नवीन सूद, हरिद्वार जिला महामंत्री श्री सन्नी घावरी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री पदम कांगड़ा उपस्थित रहे।












