गंगा सप्तमी पर मेयर किरण जैसल ने दुग्धाभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की
हरिद्वार, 3 मई। गंगा सप्तमी के अवसर पर मेयर किरण जैसल ने दुग्धाभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया एवं राज्य की खुशहाली की कामना की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि मोक्षदायिनी गंगा धर्मनगरी हरिद्वार की पहचान है। मां गंगा की असीम शक्ति भक्तों को धर्मनगरी में खीेच लाती है। लाखों करोड़ों श्रद्धालु गंगा में आस्था और पुण्य की डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार आते हैं और गंगा के पावन जल में स्नान कर मोक्ष की कामना करते हैं। उन्होने कहा कि मां गंगा की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। लाखों करोड़ों लोगों की भावनाएं मां गंगा से जुड़ी हुई हैं। मां गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाएं। गंगा घाटों को स्वच्छ सुंदर रखें। मैले कुचले पदार्थ गंगा में ना डाले।ं उन्होंने व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से भी गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का दर्शन कराती हैं। देश दुनिया से श्रद्धालु भक्त मां गंगा में स्नान कर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार लगातार गंगा को निर्मल स्वच्छ बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *